Thursday, October 29, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के पहले चरण में मिलेगी फ्री एक्जिट की...

नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के पहले चरण में मिलेगी फ्री एक्जिट की सुविधा

देहरादून। नीट पीजी में फ्री एक्जिट की सुविधा नहीं होने से नीट-यूजी के अभ्यर्थी भी गफलत में थे। उनकी शंका को दूर कर एचएनबी मेडिकल विवि ने सूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि नीट यूजी स्टेट काउंसलिंग के प्रथम चरण में अभ्यर्थियों को फ्री एग्जिट की सुविधा मिलेगी। दो नवंबर को सीट आवंटित की जाएगी। जबकि छह नवंबर तक पहले चरण में अभ्यर्थी दाखिला ले सकेंगे। दरअसल, नीट काउंसलिंग में पंजीकरण कराने वाले छात्रों से सिक्योरिटी मनी जमा कराई जाती है। प्रथम राउंड में छात्रों को फ्री एग्जिट की सुविधा दी जाती है। यानी पहले चरण में सीट आवंटित होने के बाद दाखिला लेकर या दाखिले से पहले सीट छोड़ने पर सिक्योरिटी मनी लौटाने का नियम है। पीजी की काउंसलिंग देर से शुरू होने के कारण प्रथम चरण नहीं हुआ था। इसलिए अभ्यर्थियों को फ्री एक्जिट की सुविधा नहीं मिल पाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments