Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिसान भवन में आज जुटेंगे 18 भाषाओं के जानकार, शिक्षा मंत्री डा....

किसान भवन में आज जुटेंगे 18 भाषाओं के जानकार, शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत करेंगे उद्घाटन

मातृभाषा में बच्चों की अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने और मातृ भाषाओं के प्रति उनमें सम्मान की भावना के विकास के लिए एससीईआरटी की ओर से बुधवार से किसान भवन सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में 18 भाषाओं के जानकार जुटेंगे। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण की निदेशक सीमा जौनसारी के मुताबिक कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षा मंत्री डा.धन सिंह रावत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक भाषाओं जैसे गढ़वाली, कुमाऊंनी जौनसारी, जाड़, मरछा आदि में बच्चों को लोक भाषाओं में संवाद, लोकगीत और लोक कथा के माध्यम से अभिव्यक्ति के अवसर मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से चयनित कक्षा तीन से लेकर 8वीं तक के बच्चे प्रतिभाग करेंगे। उद्घाटन सत्र में शिक्षा सचिव रविंद्र नाथ रमन, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी भी उद्घाटन सत्र में विचार रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments