Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी, हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा...

प्रचार के लिए पहुंचे सीएम धामी, हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में पूजा के बाद किया जनसंवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुरोला आराकोट में हेलीकाप्टर से उतरे और आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधान सभा क्षेत्र के चुनाव प्रचार में पहुंचे। उनके साथ विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान व पुरोला के विधायक दुर्गेश्वर लाल भी है। सीएम पुष्कर सिंह धामी के अचानक बिना किसी सूचना के आराकोट पहुंचे। यहां स्थानीय कार्यकर्ताओ से भेंट करने के बाद वह छोटे वाहन से आराकोट क्षेत्र से लगे हिमाचल प्रदेश की जुब्बल कोटखाई विधानसभा के रोटान, मांडल, ठाणा,जगटान आदि क्षेत्र में विधानसभा चुनाव प्रचार में निकले। यहां हिमाचल प्रदेश स्थित पौराणिक श्री हॉटकेश्वरी दुर्गा माता मंदिर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूजा अर्चना की। इसके बाद स्थानीय निवासियों से मुलाकात की। सीएम धामी जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चेतन ब्रागटा के पक्ष में रोहटांन (जुब्बल) पहुंचकर जनसभा को करेंगे संबोधित।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments