Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकालागढ़ हाथीशाला में पालतू हथिनी की मौत

कालागढ़ हाथीशाला में पालतू हथिनी की मौत

रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ स्थित हाथीशाला में पालतू हथिनी गंगा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को दफना दिया गया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से संचालित कालागढ़ की हाथीशाला में मौजूद हथिनी बीमार परेशान थी। उसने बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ की उप प्रभागीय वनाधिकारी शालिनी जोशी अधीनस्थों के साथ रात करीब दस बजे हाथीशाला पहुंची।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडेय ने भी पहुंचकर जानकारी ली। पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा ने बताया कि गंगा के पेट, छोटी आंत और स्पलीन में हेमरेज पाया गया, जिससे हथिनी की मौत हुई। इस मौके पर वरिष्ठ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आयुष उनियाल, रेंजर कालागढ़ राकेश कुमार भट्ट, हाथी कैंप प्रभारी शादाब आलम, वाइल्ड लाइफ वेलफेयर फाउंडेशन के प्रतिनिधि मोहन बधानी आदि मौजूद रहे। गंगा की उम्र करीब सात साल बताई जा रही है। गंगा को कर्नाटक से यहां लाया गया था। गंगा की मौत से सभी लोग दुखी नजर आए।
छह महीने पहले गंगा ने खुशी को दिया था जन्म
गंगा ने हाल में ही एक मादा बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम खुशी है। चार महीने की खुशी पूरी तरह से स्वस्थ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments