Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपर्यटकों से गुलजार हुआ मुनस्यारी, होटल, लॉज और होम स्टे में 70...

पर्यटकों से गुलजार हुआ मुनस्यारी, होटल, लॉज और होम स्टे में 70 फीसदी बुकिंग फुल

पर्यटन नगरी मुनस्यारी इन दिनों पर्यटकों से गुलजार होने लगी है। होटल, लॉज और होम स्टे में ठहरने के लिए 31 दिसंबर तक लगभग 70 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। बुकिंग होने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। वहीं, पिछले माह खराब मौसम के चलते पर्यटकों को बुकिंग रद्द करनी पड़ गई थी। 2019 के बाद कोविड के चलते दो साल पर्यटन कारोबार पूरी तरह ठप था। अब हालात सामान्य होने के बाद पर्यटकों ने बुकिंग कर ली है। होटल एसोसिएशन अध्यक्ष पूरन पांडे ने कहा कि यदि सड़कों की हालत ठीक हो जाए तो पर्यटक यहां का रुख और ज्यादा करेंगे।
इन दिनों मुनस्यारी का मौसम सुहावना बना हुआ है। पर्यटकों को पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, खलियाटॉप, नाग्निधुरा की चोटियां आकर्षित कर रही हैं। मुनस्यारी के मुख्य पर्यटक स्थल नंदा देवी मंदिर, डाडाधार, स्थानीय पत्थरों से बना प्रसिद्ध मां दुर्गा मंदिर दरकोट, ईको पार्क, ट्राइबल हेरिटेज म्यूजियम, थामरी कुंड, मैसर कुंड, सरस बाजार सरमोली, हॉट वाटर स्प्रिंग मदकोट, सेरा, दरकोट गांव का हस्तशिल्प पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments