Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगुरुनानक जयंती पर आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने के लिए...

गुरुनानक जयंती पर आज डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, घर से निकलने के लिए जरूर देख लें ट्रैफिक प्लान

श्री गुरुनानक देव महाराज की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा को देखते हुए आज शनिवार को शहर का ट्रैफिक में तब्दीली की गई है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की अपील की है।
ये है शोभायात्रा का रूट
गुरुद्वारा पटेलनगर से सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, गांधी रोड़, दर्शनलाल चौक, पलटन बाजार, दर्शनी गेट, गुरु सिंह सभा आढ़त बाजार।
शोभायात्रा के मुख्य मार्ग पर पहुंचने पर पटेलनगर मंडी व लालपुल से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले ट्रैफिक को कमला पैलेस की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शोभायात्रा के मातावाला बाग से सहारनपुर चौक के मध्य पहुंचने पर बल्लीवाला से सहारनपुर चौक आने वाले यातायात को कमला पैलेस और बल्लूपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शोभायात्रा के आढ़त बाजार व प्रिंस चौक के बीच पहुंचने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल और बल्लीवाला से कोई भी ट्रैफिक सहारनपुर चौक प्रिंस चौक की ओर नहीं जाएगा।
शोभायात्रा के प्रिंस चौक से निकलने पर पटेलनगर मंडी, लालपुल व बल्लीवाला से यातायात को सामान्य किया जाएगा। सीएमआई से प्रिंस चौक तहसील चौक जाने वाले वाहनों को एमकेपी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
शोभायात्रा के तहसील चौक पहुंचने पर प्रिंस चौक से दर्शनलाल की ओर जाने वाले यातायात को द्रोण कट से दून चौक होते हुए भेजा जाएगा।
शोभायात्रा के दर्शनलाल चौक व घंटाघर के बीच होने पर बुद्धा चौक से घंटाघर जाने वाले यातायात को लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा। तहसील चौक से घंटाघर जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक से लैंसडौन चौक की ओर भेजा जाएगा।
शोभायात्रा के घंटाघर से पलटन बाजार में प्रवेश करने पर सभी डायवर्ट स्थलों से यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
शोभायात्रा के दर्शनी गेट से आढ़त बाजार गुरुद्वारा पहुंचने पर सहारनपुर चौक से प्रिंस चौक जाने वाले यातायात को शोभायात्रा के साथ रोककर दाहिनी ओर से भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments