Wednesday, October 28, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपुश्ता टूटने से डंपर खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल

पुश्ता टूटने से डंपर खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल

ढौंटियाल-बसड़ा-बरई-रिखणीखाल मार्ग पीपलचौड़ के पास संकरा होने के कारण एक डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रक चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। इस दौरान चालक को गंभीर चोटें आईं। उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष रिखणीखाल अरविंद चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8:30 बजे एक डंपर कोटद्वार से ईंट, सरिया, सीमेंट आदि निर्माण सामग्री लेकर बसड़ा जा रहा था। रास्ते में पीपलचौड़ के पास रास्ता संकरा होने से डंपर अनियंत्रित हो गया और पुश्ता टूटने से डंपर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में डंपर चालक मुकेश (29) पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम तिमलधार जयहरीखाल ब्लॉक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। परिचालक राजदीप ने बताया कि जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर बृहस्पतिवार शाम को जीएमओयू की बस पलट गई थी। रास्ता संकरा होने के कारण हादसा हो गया। ट्रक के खाई में गिरते ही चालक ने कूद मार दी। सूचना पर रिखणीखाल थाना पुलिस और पटवारी अमित भट्ट और दीपेश भी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक घायल को स्थानीय लोग जीप से कोटद्वार ले गए थे। बता दें कि शुक्रवार को इसी स्थान पर जीएमओयू की बस पलटी थी। जेसीबी से बस को साइड कर सड़क को हल्के वाहनों के लिए खोला गया था। डंपर में लोड अधिक होने के कारण और मार्ग संकरा होने के कारण हादसा हो गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments