Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदो दिन श्रद्धालुओं के लिए नहीं चलेगा सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे,...

दो दिन श्रद्धालुओं के लिए नहीं चलेगा सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे, सुरक्षा की दृष्टि से रखा जाएगा बंद

टिहरी के धनोल्टी स्थित सुरकंडा देवी मंदिर का रोपवे दो दिन तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से नौ और दस नवंबर को रोपवे का संचालन मासिक निरीक्षण व जांच के चलते नहीं किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को रोपवे से मंदिर आने की सुविधा का लाभ नहीं मिल सकेगा। सुरकंडा देवी मंदिर जाने के लिए लगभग पांच करोड़ की लागत से बने रोपवे की लंबाई 502 मीटर है। इसकी क्षमता करीब 500 व्यक्ति प्रति घंटा है। सुरकंडा रोपवे सेवा शुरू होने के बाद से बीते एक वर्ष में श्रद्धालु कद्दूखाल से महज पांच से दस मिनट में मंदिर तक पहुंच रहे हैं। पहले डेढ़ किलोमीटर की चढ़ाई चढ़ने के बाद वह मंदिर पहुंच पाते थे। रोपवे का संचालन कर रही सुरकंडा रोपवे प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड के एक अधिकारी ने बताया कि नौ व दस नवंबर को रोपवे का मासिक चेकअप व निरीक्षण किया जाएगा। इस वजह से दो दिन तक रोपवे को श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments