Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअटल जी ने बनाया उत्तराखंड, अब पीएम मोदी संवार रहे: राजेश

अटल जी ने बनाया उत्तराखंड, अब पीएम मोदी संवार रहे: राजेश

काशीपुर। अग्रवाल धर्मशाला में राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड राज्य बनाया था और अब इस राज्य को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संवार रहे हैं। वहां शगुन बत्रा, दीपक बाली, संजय आर्य, नरपत सिंह, नीरज गुप्ता, परशुराम यादव आदि को सम्मानित किया गया। वहां भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन बिष्ट, कार्यक्रम के संयोजक गिरीश तिवारी, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष इंतजार हुसैन, प्रदेश मंत्री भाजपा गुरविंदर सिंह चंडोक, रजत सिद्धू आदि रहे।
चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां प्राचार्या डॉ. कीर्ति पंत, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ. मंजू सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना सिंह, डॉ. गीता मेहरा आदि रहे। कुंडेश्वरी शहीद चौक पर हुई गोष्ठी में दर्जनों पूर्व सैनिकों और प्रतिष्ठित लोगों ने प्रतिभाग किया। यहां मेयर उषा चौधरी, मंडल अध्यक्ष परमिंदर सिंह विर्क, मंगल सिंह रावत, आरपीएस रावत, लाल सिंह बिष्ट, धर्मपाल सिंह, कश्मीर सिंह आदि रहे। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान मेजर मुनीशकांत शर्मा, अशोक कुमार अग्निहोत्री, रोशन लाल वर्मा, श्रवण कुमार मिश्रा, महेश चंद्र आर्य, दीपक शर्मा, पंकज अग्रवाल, कपिल भारद्वाज, मनोज विश्नोई, कौशलेश गुप्ता आदि रहे।
भाजपा ग्रामीण मंडल की ओर से खड़कपुर देवीपुरा के होटल में आयोजित कार्यक्रम में राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली और नरपत सिंह राजपूत समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता आरपी राय, महेश अग्निहोत्री, सतनाम सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बबलू चौधरी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा का स्वागत किया। वहां मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मुकेश कुमार आदि रहे। उक्रांद कार्यालय में जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र बौड़ाई, संरक्षक सुनील जोशी, केंद्रीय मंत्री मनोज डोबरियाल, केंद्रीय संगठन मंत्री हरजाप सिंह, डॉ. जीएस रावत, जसपाल सिंह रावत, देवकी नैनवाल आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments