Tuesday, March 17, 2026
Homeउत्तराखण्डनानतिन बाबा आश्रम का 18वां वार्षिकोत्सव धार्मिक विधि विधान से शुरु

नानतिन बाबा आश्रम का 18वां वार्षिकोत्सव धार्मिक विधि विधान से शुरु

हल्द्वानी। श्री नानतिन बाबा आश्रम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 18वां वार्षिकोत्सव समारोह धार्मिक विधि विधान से शुरू हो गया। सुबह पूजन, रुद्राभिषेक, अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित की गई। दंडी स्वामी शंकरानंद गिरि महाराज ने अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित की। शाम को शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ज्योर्तिपीठ बद्रिकाश्रम ने आश्रम पहुंचकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। शाम को वृंदावन से आए कलाकारों ने श्रीकृष्ण लीला का मंचन किया। इस मौके पर मुख्य यजमान हेम चंद्र पांडे, यज्ञाचार्य अनिरुद्ध त्रिपाठी रहे। आश्रम के सेवक धनंजय बाबा ने बताया कि बृहस्पतिवार को यज्ञ होगा। 19 नवंबर को पूर्णाहुति के बाद भंडारा होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments