Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपौड़ी जिले के प्रवास से लौटे इस मंत्री ने बयां की हकीकत,...

पौड़ी जिले के प्रवास से लौटे इस मंत्री ने बयां की हकीकत, कहा- पानी के लिए तरस रहे हैं यहां लोग

पौड़ी में सबसे ज्यादा पलायन है। यहां 500 ग्राम सभाएं वीरान पड़ी हुई हैं। गांव के गांव खाली हैं। लोग पानी को तरस रहे हैं। परिवहन मंत्री एवं पौड़ी प्रभारी चंदन रामदास ने प्रवास से लौटने के बाद यह हकीकत बयां की। मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि वास्तव में प्रदेश में सबसे ज्यादा पलायन पौड़ी जिले में है। वहां आज देखो तो 500 गांवों में लोगों के घरों पर ताले लटके हुए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पौड़ी कमिश्नरी है। वहां विकास के नए आयाम स्थापित करने होंगे। बेहतर विकास करना होगा। उन्होंने कहा कि मैंने खुद देखा है कि पलायन का दंश कितना दर्दनाक है। हम पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी को यहीं रोकेंगे। उनके रोजगार के लिए काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पौड़ी की भौगोलिक परिस्थितियां काफी विषम हैं। सड़कों की स्थिति बेहद खराब है। भले ही 22 पेयजल योजनाएं बन रही हैं, लेकिन पौड़ी के लोग आज भी पानी के लिए तरस रहे हैं। मीडिया से बातचीत में मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि पौड़ी में स्वास्थ्य सुविधाएं भी लचर हैं। पौड़ी का जिला अस्पताल पीपीपी मोड में संचालित हो रहा है जो कि एक रेफरेल सेंटर बना हुआ है। वहीं, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की स्थिति भी अच्छी नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments