Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसिर पर चाकू से हमला कर की थी सचिन की हत्या

सिर पर चाकू से हमला कर की थी सचिन की हत्या

दो दिन पूर्व सचिन कश्यप की हत्या सिर पर चाकू से हमला कर की गई थी। पुलिस ने मौके से चाकू बरामद कर तीन युवकों से पूछताछ कर रही है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मोहनपुरा गांव निवासी सचिन कश्यप उर्फ काका की बुधवार सुबह हत्या कर शव राजविहार कालोनी के पास खेत में फेंक दिया गया था। मौके से पुलिस ने एक हेलमेट और एक चाकू बरामद किया था। पुलिस ने चाकू और खून से सनी मिट्टी फोरेंसिक जांच को भेजी थी। साथ ही तीन संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सचिन की हत्या सिर पर चाकू से वार कर की गई थी। हत्या करने वाले उसके करीबी हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि उसका एक युवक से विवाद चल रहा था। पुलिस उक्त युवक से भी पूछताछ कर रही है। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा। हत्या के मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments