Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डडेंगू से दो महिलाओं की मौत के बाद 21 लोगों के लिए...

डेंगू से दो महिलाओं की मौत के बाद 21 लोगों के लिए गए सैंपल, अब इस नई बीमारी ने बढ़ाई टेंशन

बसेड़ी गांव में तीन दिन पहले डेंगू की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने 21 लोगों के सैंपल लिए थे, उसमें से छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों को दवाएं बांटी और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया। ऐथल गांव भी अब डेंगू की चपेट में आता दिख रहा है।
लक्सर क्षेत्र के बसेड़ी गांव में डेंगू दो महीने से कहर बरपा रहा है। कुछ समय पहले दो महिलाओं की डेंगू से मौत हो गई थी। तीन दिन पहले भी एक ही दिन में दो अन्य महिलाओं की तबीयत खराब होने के बाद मौत हो गई थी। निजी लैब में हुई जांच के अनुसार, दोनों महिलाएं डेंगू से पीड़ित थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में शिविर लगाकर बीमार 21 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। शनिवार को आई रिपोर्ट के अनुसार, इसमें से छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और बीमार लोगों को डेंगू की दवाएं बांटी।
गांव पहुंचकर की लोगों के स्वास्थ्य की जांच
इसके साथ ही गांव में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कराया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम को क्षेत्र के ऐथल में भी कुछ लोगों के बुखार पीड़ित होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद टीम ने गांव पहुंचकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि जिन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनको दवाएं दी गई हैं।
अस्पताल में रोज पहुंच रहे चिकनगुनिया के मरीज
रुड़की में भी बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साथ ही अब चिकनगुनिया के मरीज भी अस्पताल में पहुंचने लगे हैं। सिविल अस्पताल के फिजीशियन डॉ. नितिश शर्मा ने बताया कि उनकी ओपीडी में रोजाना 30 से 35 लोग बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। इसमें से तीन से चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। जिनकी हालत गंभीर होती है, उन्हें भर्ती किया जा रहा है। इसके अलावा एक-दो चिकनगुनिया के मरीज भी पहुंच रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments