Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन

बांके बिहारी की देख छटा, मेरो मन

हल्द्वानी। परंपरागत रंगाली पिछौड़ा और आभूषणों से सजीं-धजीं सैकड़ों महिलाएं हरे कृष्णा, हरे रामा की धुन पर सिर पर पवित्र नदियों के जल से भरे कलश लेकर चलीं तो वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा पर हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा होती देख लोग गदगद हो उठे। दुकानों, घरों, दफ्तरों से बाहर निकलकर लोग कलश यात्रा को प्रणाम करते नजर आए। मौका था हरिशरणम जन की ओर से श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा का। पूरा शहर भजन, कीर्तन, नृत्य से सराबोर हो गया। शहर में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। हिमालय फार्म बरेली रोड से कथा स्थल एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक निकाली गई भव्य कलश यात्रा में महिलाएं और श्रद्धालु हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे, हरे रामा, हरे रामा रामा-रामा हरे-हरे भजन गाते हुए चल रहे थे। हेलीकाप्टर से पुष्पवर्षा का नजारा देखने लायक था। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, विधायक सुमित हृदयेश, मेयर डॉ. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला समेत तमाम लोगों ने पुष्प वर्षा की। कलश यात्रा में शौका, महाराष्ट्र समेत विभिन्न समाज के लोग मौजूद रहे।
21 पवित्र नदियों के जल से भरे थे कलश
हरिशरणम जन की ओर से 21 पवित्र नदियों का जल कलशों में भरा गया था। पवित्र नदियों के जल से भरे कलश यात्रा में पारंपरिक परिधानों से सजीं महिलाएं चार चांद लगा रहीं थीं।
भाईजी ने हुड़का बजाकर किया स्वागत
कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था हरिशरणम जन प्रमुख स्वामी रामगोविंद दास ‘भाईजी’ ने हुड़का बजाकर स्वागत किया। सहस्त्र कलश यात्रा से शहर भगवान कृष्ण के भजनों से गुंजायमान रहा। जगह-जगह कलश यात्रियों पर फूल बरसाए गए। महिलाओं के साथ पुरुष भी यात्रा में शामिल हुए।
भागवत की पालकी, हनुमान के पतीक ने बढ़ाई शोभा
नानकमत्ता गुरुद्वारे से आई भागवत जी की पालकी और हरियाणा से हनुमान जी के प्रतीक ने कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन गाकर कलश यात्रा का सफर पूरा किया। यात्रा के दौरान लोग कृष्ण भक्ति में तल्लीन दिखे। पूरी यात्रा के दौरान बांके बिहारी के भजन गूंजते रहे। चारों तरफ भगवान श्रीराम के नारे लगे। बच्चों से लेकर बुजुर्ग यात्रा में शामिल रहे।
लोगों ने भी बरसाए फूल
जगदंबा मंदिर समिति ने कलश यात्रा में फूल बरसाए। महिलाओं ने सर से कलश उतारा, जिन्हें कथा स्थल के मंच पर सजाया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी, प्रकाश हरबोराल, विनीत अग्रवाल, हरिमोहन अरोरा, प्रमोद तोलिया, नवयुवक संघ के सदस्य सोनू पुरी, रामनिवास गुप्ता, संजय भाटिया, जगजीत सिंह भंडारी, रोहित सक्सेना, सुनील गोयल, ऋषभ, सुरेंद्र, सोनू शर्मा, दीपक, हेमंत सैनी, विशाल शर्मा, मन्नु भटियानी, राजेश पुरी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments