Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहाड़ की वादियों में घूमने पहुंचे कोहली और अनुष्का

पहाड़ की वादियों में घूमने पहुंचे कोहली और अनुष्का

भवाली (नैनीताल)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी विराट कोहली बुधवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अपनी बेटी के साथ हेलीकाप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। यहां से कोहली और अनुष्का लोगों से मिले बिना एक निजी कार से रवाना हो गए। विराट और अनुष्का कार से कहां और किस जगह गए, यह प्रशासन को पता चल पाया है। बुधवार शाम 3.30 बजे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी के साथ घोड़ाखाल सैनिक स्कूल पहुंचे। दोनों के हेलीकाप्टर से उतरते ही इंतजार में खड़े स्कूली बच्चों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया, लेकिन विराट और अनुष्का स्कूली बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय लोगों से मिले बिना ही एक एचआर 986/3600 में बैठकर रवाना हो गए। विराट, अनुष्का और उनकी बेटी के साथ एक युवती भी थी। दोनों सुपर स्टार के साथ फोटो खिंचाने के लिए इंतजार कर रहे लोग मायूस होकर लौट गए। कोहली और अनुष्का ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने जा सकते हैं। इसको लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के लंबे समय बाद क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन करने पर बाबा नीब करौरी महाराज का धन्यवाद किया था। माना जा रहा है कि इसी वजह से वह कैंची धाम के दर्शन कर सकते हैं। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निजी दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments