Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डबहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार...

बहादराबाद नहर पटरी पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोच लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। हरिद्वार के शिवालिक नगर में सिपाही की आंख फोड़ने के मामले में फरार चल रहे एक 50 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद धर दबोच लिया। शुक्रवार सुबह सूचना मिले पर पुलिस बहादराबाद नहर पटरी पहुंची तो पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि घटना 8:30 बजे की है। सुबह बाइक पर सवार दो बदमाश हरिद्वार में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे थे। बहादराबाद में नहर पटरी पर चेतक पर तैनात पुलिसकर्मियों को संदेह हुआ तो उन्होंने उन्हें रुकने का इशारा किया। लेकिन बदमाशों ने चेतक कर्मियों पर फायर झोंक दिया। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र की तत्काल घेराबंदी की गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। जिसको अस्पताल भिजवाया गया है। एक बदमाश मौके से फरार होने में कामयाब रहा। उसकी तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments