Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डलालकुआं नगर पंचायत पर अनियमितताओं का आरोप लगाकर धरने पर बैठे भाजपा...

लालकुआं नगर पंचायत पर अनियमितताओं का आरोप लगाकर धरने पर बैठे भाजपा नेता

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं पर विकास कार्यों में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो नेता बॉबी संभल के नेतृत्व में तहसील परिसर पर धरना दिया। बॉबी संभल ने कहा कि नगर पंचायत लालकुआं ने आठ प्रमुख विकास कार्यों में घोर वित्तीय अनियमितताएं बरती हैं। धन का दुरुपयोग किया गया है। विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांचकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका धरना तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगों पर अमल नहीं किया जाता। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, संजीव शर्मा, ममता चौहान, ओमवती, पंकज पांडे, विनय रजवार, अंकित वर्मा, मनोज दिवाकर, रोहन चौधरी, सौरव नेगी, राकेश कुमार गुप्ता, अनूप शर्मा, प्रमांशु श्रीवास्तव शामिल थे। नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह का कहना है कि नगर पंचायत ने नियमानुसार पारदर्शिता से कार्य कराए हैं। प्रशासन सभी निर्माण कार्यों और विकास कार्यों की जांच करा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments