Thursday, November 12, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशहर में दिनभर लगता रहा जाम

शहर में दिनभर लगता रहा जाम

हल्द्वानी। शहर की मुख्य सड़कों पर रविवार को वाहन रेंगते नजर आए। बार-बार जाम लगने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंगल पड़ाव से नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने में वाहन चालकों को 15 मिनट से अधिक का समय लगा। इस दौरान पैदल चलने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात का दबाव अधिक होने पर पुलिस को व्यवस्था बनाने में मशक्कत करनी पड़ी। सुबह से नैनीताल रोड, बरेली रोड, रामपुर रोड और कालाढूंगी रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में फंसी रेखा आर्या ने बताया कि उन्हें मंगलपड़ाव से नगर निगम कार्यालय तक पहुंचने में 15 मिनट लग गए। शांति भंडारी ने कहा कि वाहनों की अधिक संख्या होने के चलते पैदल चलने में भी दिक्कत आ रही थी। उधर, बाजार में भी खरीदारों की काफी भीड़ थी। लोग गरम कपड़े खरीदते दिखाई दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments