Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डछात्र को मुर्गा बनाया…फिर डंडे बरसाए, बर्बरता के लिए जानी जाती है...

छात्र को मुर्गा बनाया…फिर डंडे बरसाए, बर्बरता के लिए जानी जाती है ये महिला टीचर

ब्लॉक के एक इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका ने छात्र को पहले मुर्गा बनाया फिर उसे कक्षा में डंडे से पीट दिया। मामला 23 नवंबर का है। घायल छात्र शिक्षिका के डर से दो दिनों से स्कूल नहीं जा रहा है। खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) ने घायल छात्र के पिता की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने छात्र के इलाज का खर्च वहन करने के लिए भी शिक्षिका को निर्देशित किया है। राइंका में नौवीं कक्षा में अध्ययनरत 13 वर्षीय छात्र का आरोप है कि 23 नवंबर को प्रार्थना सभा के बाद वह अपनी कक्षा के बच्चों की लाइन से दूसरी लाइन में चल गया था। इस पर नाराज मैडम (शिक्षिका) ने पहले मुझे स्कूल परिसर में मुर्गा बनाया फिर कक्षा कक्ष में डंडे से जमकर पीटा। घायल छात्र का घर पर ही प्राथमिक इलाज चल रहा है। वह डर के कारण पिछले दो दिन से स्कूल नहीं गया है। छात्र के पिता ने बीईओ को मामले की शिकायत की है। मैगड़ीस्टेट के सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह और करन सिंह ने बताया कि शिक्षिका को शीघ्र बर्खास्त नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
शिक्षिका पूर्व में भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी
स्कूल में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने एलान किया है कि शिक्षिका को जल्द नहीं हटाया तो स्कूल में तालाबंदी की जाएगी। आरोपी शिक्षिका से घटना के संबंध में संपर्क किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। गोमती घाटी के ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षिका पूर्व में भी तीन छात्रों की पिटाई कर चुकी हैं। बता दें कि घटना वाले दिन स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कोरंगा अवकाश पर थे। अभिभावक की शिकायत पर शिक्षिका का स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षिका से घायल छात्र का उपचार का खर्चा उठाने को भी कहा गया है। विभाग भी अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। – कमलेश्वरी मेहता, खंड शिक्षाधिकारी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments