Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डशेखावत सातवीं बार बने एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय...

शेखावत सातवीं बार बने एबीवीपी प्रांत संगठन मंत्री, जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदीप शेखावत को सातवीं बार उत्तराखंड प्रांत का संगठन मंत्री चुना है। इसके साथ ही कई और पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गई है। जयपुर में एबीवीपी का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन 25 से 27 नवंबर के बीच आयोजित हुआ। अधिवेशन के आखिरी दिन रविवार को पदाधिकारियों की घोषणा की गई। इसमें मनोज नीखरा को क्षेत्रीय संगठन मंत्री (मेरठ), प्रदीप शेखावत को प्रांत संगठन मंत्री एवं अखिल भारतीय खेल गतिविधि प्रमुख, विक्रम फरसवाण को प्रांत सह संगठन मंत्री चुना गया। इसके अलावा संदीप राणा (श्रीनगर) को केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य चुना गया। अल्मोड़ा की काजल थापा, श्रीनगर के डॉ.जेपी भट्ट, हरिद्वार के प्रशांत गौड़, बागेश्वर के भूपेंद्र दानू और देहरादून की किरन कठायत को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments