Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मौलिका ने कमाया नाम

विश्व स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में मौलिका ने कमाया नाम

हल्द्वानी। लंदन सोसायटी की ओर से बीते दिनों निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ऑरम द ग्लोबल स्कूल की कक्षा आठवीं की छात्रा मौलिका पांडेय जूनियर वर्ग में रनरअप रही। स्कूल के प्रबंध निदेशक मणिपुष्पक जोशी ने बताया कि पुरस्कार लेने मौलिका लंदन गई। बकिंघम पैलेस में उन्हें रानी कैमिला ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में कई देशों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। मौलिका की उपलब्धि पर मां निधि पांडेय, स्कूल प्रबंधिका, कृतिका जोशी, प्रधानाचार्य रूपाली सहगल ने खुुशी जताई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments