Friday, October 23, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डश्री देव सुमन विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा 2021- 23 के लिए...

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा 2021- 23 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू

देहरादून: श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय बादशाही थौल में इसी माह दो अक्तूबर से बीएड प्रवेश परीक्षा 2021- 23 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किये जायेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा 2021- 23 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता, आवेदन शुल्क, आरक्षण संस्थानों की सूची, प्रवेश के नियम एवं आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा.निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.sdsuv.ac.in पर उपलब्ध कराये जायेंगे।

कुलपति डा. पीपी ध्यानी ने जानकारी देते हुये बताया कि विश्वविद्यालय से सम्बद्ध विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों, निजी स्ववित्तपोषित संस्थानों के बीएड द्विवर्षीय सत्र 2021- 23 में शासकीय व प्रबन्धकीय कोटे की सीटों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 14 नवंबर को आयोजित की जायेगी। ऑनलाइन आवेदन पंजीयन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर रहेगी। प्रवेश परीक्षा शुल्क 28 अक्टूबर तक जमा किया जायेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments