Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनियमितीकरण मांग को लेकर निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा

नियमितीकरण मांग को लेकर निगम कर्मियों ने खोला मोर्चा

नैनीताल। नियमितीकरण की मांग को लेकर कुमाऊं मंडल विकास निगम संविदा कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले कर्मचारियों ने निगम कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने चेताया कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो भविष्य में और अधिक उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल विकास निगम के बैनर तले संविदा कर्मचारी केएमवीएन मुख्यालय में एकत्रित हुए जहां उन्होंने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मियों ने नारेबाजी कर जमकर विरोध जताया। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने बताया कि करीब एक हजार संविदा कर्मचारी लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर निगम उनकी मांगों पर कोई विचार नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन का संविदा कर्मचारियों को पूर्ण समर्थन है। यदि उनकी मांगों पर तत्काल विचार कर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में कंचन चंदोला, दिनेश सागुड़ी, पितांबर दुम्का, तारादत्त भट्ट, दीपक पांडे, गोकुल कुमार, त्रिभुवन पुनेठा, धर्मानंद जोशी समेत तमाम कर्मचारी डटे रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments