Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआईएमए परेड रिहर्सल के चलते आज एक घंटे के लिए रूट रहेगा...

आईएमए परेड रिहर्सल के चलते आज एक घंटे के लिए रूट रहेगा डायवर्ट, आईएमए के पास ये रहेगा रूट प्लान

आईएमए परेड रिहर्सल के दौरान आज (शनिवार को) एक घंटे के लिए रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह डायवर्जन सुबह 8:45 से 9:45 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जाएगा।
यह रहेगा रूट प्लान
विकासनगर से आने वाले छोटे वाहनों को प्रेमनगर बाजार से मिट्ठी बेरी होते हुए रांघड़वाला से शहर की ओर भेजा जाएगा।
देहरादून से विकासनगर की ओर जाने वाले यातायात को रांघड़वाला से मिट्ठी बेरी-महिंद्रा चौक से दुर्गा मंदिर प्रेमनगर होते हुए बाला जी धाम से विकासनगर की ओर भेजा जाएगा।
विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हरबर्टपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा। यह यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाईपास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।
देहरादून से विकासनगर हरबर्टपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डायवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments