Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डआज से आगरा के लिए शुरू होगी एसी बस सेवा

आज से आगरा के लिए शुरू होगी एसी बस सेवा

हल्द्वानी। आगरा जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन निगम ने सेवाओं का विस्तार किया है। आगरा के लिए काठगोदाम डिपो की एसी बस सेवा का संचालन शनिवार से शुरू हो जाएगा। यह बस कासगंज और एटा होते हुए आगरा तक पहुंचेगी। एसी बस रोजाना शाम छह बजे हल्द्वानी से आगरा के लिए रवाना होगी। बरेली, बदायूं, कासगंज, एटा होते हुए यह बस सुबह छह बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से भी यह बस शाम छह बजे रवाना होगी और सुबह छह बजे हल्द्वानी पहुंच जाएगी। काठगोदाम स्टेशन इंचार्ज धर्मानंद जोशी ने बताया कि अभी एसी बस में ऑनलाइन बुकिंग सेवा शुरू नहीं हुई है। यात्रियों को बस में बैठने के बाद ही टिकट मिलेगा। बाद में बस में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments