Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तराखण्ड11 वी बार सुरेश अध्यक्ष और पांचवी बार ईओ बने नयाल

11 वी बार सुरेश अध्यक्ष और पांचवी बार ईओ बने नयाल

हल्द्वानी। कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन के हल्द्वानी मुख्यालय पर मंगलवार को संस्था के अध्यक्ष और अधिशासी निदेशक पद के लिए चुनाव हुए। इसमें 11वीं बार अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुरेश डसीला को मिली। साथ ही लगातार पांचवीं बार हिम्मत सिंह नयाल अधिशासी निदेशक बनाए गए। चुनाव में केमू के 17 निदेशक शामिल हुए। डसीला ने बताया कि अध्यक्ष और अधिशासी निदेशक का कार्यकाल एक साल का होता है। चुनाव सर्वसम्मति से हुए हैं। उन्होंने कहा कि नए कार्यकाल में और प्रयास किया जाएगा केमू के घाटे को कम किया जा सके। कोरोना के कारण जो नुकसान कंपनी को हुआ है, उसे दूर किया जा सके। कहा कि वाहनों की उम्र 15 वर्ष से घटाकर दस वर्ष करने की बात हो रही है, इसका विरोध किया जाएगा। यह जनविरोधी कदम होगा। अगर ऐसा होता है तो केमू अन्य यूनियनों के सहयोग से चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान इंदर सिंह नेगी, मुकेश शर्मा, महेश चंद्र, हेमंत साह, मनोज सिंह, धीरेंद्र सिंह खोलिया, पूरन सिंह, प्रदीप बिष्ट, बद्री प्रसाद, मनोज कठायत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments