Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डपहाड़ में व्हीलचेयर हुई फेल, लाठी को भी तरस रहे दिव्यांग

पहाड़ में व्हीलचेयर हुई फेल, लाठी को भी तरस रहे दिव्यांग

रुद्रपुर। दिव्यांगों के लिए काम करने वाली संस्था ‘सक्षम’ की ओर से अधिवेशन और रैली का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे से नगर निगम सभागार से रैली का आयोजन किया गया। डीएम युगल किशोर पंत व पैरालंपिक विजेता मनोज सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। व्हीलचेयर पर बैठे दिव्यांग रैली के आगे चल रहे थे। रैली इंदिरा चौक से होते हुए नगर निगम परिसर में आकर संपन्न हुई। दूसरे सत्र में सक्षम के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने दिव्यांगता की विभिन्न श्रेणियों के बारे में बताते हुए किस तरह से दिव्यांगों की सेवा की जा रही है इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि पहाड़ों में व्हीलचेयर फेल है और वहां दिव्यांग एक लाठी को भी तरस रहे हैं। प्रांत संरक्षक डॉ. एलएम उप्रेती ने जिला और तहसील के बजाय हर गांव में दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए शिविर लगाने की जरूरत बताई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ललित पंत ने खड़क सिंह कार्की को संरक्षक, डॉ. जितेंद्र जोशी को जिलाध्यक्ष, महेश पंत को जिला सचिव पद का दायित्व सौंपा। वहां सह सचिव भुवन गुणवंत, डॉ. अजय अग्रवाल, संध्या सक्सेना, जवाहर लाल चौधरी, डॉ. आरके महाजन, दीपा जोशी, लता जोशी, कपिल आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments