Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्टार प्रचारक सीएम धामी ने 22 सीटों पर किया प्रचार, 10 जीती...

स्टार प्रचारक सीएम धामी ने 22 सीटों पर किया प्रचार, 10 जीती भाजपा

दिल्ली नगर निगम चुनावों में भाजपा बेशक आम आदमी पार्टी से पिछड़ गई, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन 22 सीटों पर प्रचार किया उनमें से 10 सीटों पर भाजपा विजयी रही। प्रवासी उत्तराखंडी वोटरों के दबदबे वाली सीटों पर भी भाजपा को जीत मिली। इन सभी सीटों पर धामी स्टार प्रचारक थे। मुख्यमंत्री ने पटपड़गंज, मंडावली, छतरपुर, यमुना विहार आदि आसपास की सीटों पर प्रचार किया। दिल्ली की पटपड़गंज, विनोद नगर एवं मंडावली में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किए थे। इन तीनों ही सीटों से तीनों भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। इसी तरह, बुराड़ी, सादतपुर, यमुना विहार, विनोद मार्ग, द्वारका-ए, नजफगढ़, छावला, शाहदरा में भी भाजपा उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी ने 250 सीटों से 104 सीटें जीतीं। पार्टी की कामयाबी की दर 41.6 प्रतिशत रही। उन्होंने दावा किया कि जिसका प्रत्याशी अधिक लोकप्रिय और योग्य होगा वह दिल्ली का मेयर बनेगा। वह भाजपा का भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिल्ली नगर निगम चुनाव में उत्तराखंड भाजपा को 36 सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इनमें से 20 सीटों पर पार्टी प्रत्याशी चुनाव जीते। ये जीत पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के प्रदेश में किए गए कामों पर प्रवासियों से मिल रहे समर्थन की वजह से है। मुख्यमंत्री के धुआंधार प्रचार और रोड शो का काफी फायदा मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव में धुआंधार प्रचार किया। पर्वतीय बाहुल्य सीटों को ध्यान में रखकर उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments