Wednesday, February 25, 2026
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर डिपो को मिले पांच नए कनिष्ठ लिपिक

काशीपुर डिपो को मिले पांच नए कनिष्ठ लिपिक

काशीपुर। उत्तराखंड परिवहन निगम के काशीपुर डिपो को पांच नए लिपिक मिल गए हैं। इनमें से चार ने काशीपुर डिपो में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। काशीपुर डिपो में कार्यरत तीन परिचालकों को भी पदोन्नति मिली है। काशीपुर डिपो से पदोन्नत रियाजुल इस्लाम और छत्रपाल सिंह को रामनगर भेजा गया है जबकि ईश्वर सिंह को काशीपुर में ही रखा गया है।
काठगोदाम परिक्षेत्र में लंबे समय से पदोन्नति की राह देख रहे 41 परिचालकों को कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नति दी गई है। सभी पदोन्नत लिपिकों को एक सप्ताह के भीतर नई तैनाती स्थल पर योगदान करने के निर्देश दिए गए हैं। महेश चंद्र आर्य, राजकुमार सिंह, अशोक कुमार, मनोज बिष्ट को काशीपुर में तैनाती मिली है। चार पदोन्नत कनिष्ठ लिपिकों ने बुधवार को चार्ज ले लिया है। रामप्रकाश यादव, नवीन चंद्र बिष्ट, ललित मोहन सती, जगदीश नेगी, जगदीश पुजारी, पूरन सिंह राणा, नवनीत कपिल, गौरव साह, गिरीश पांडेय, पूरन जोशी, गुलाम मोईन, मुकेश बुधानी, श्याम सिंह साही आदि को पदोन्नति मिली है। यह कार्मिक हल्द्वानी, काठगोदाम, रुद्रपुर आदि डिपो में कार्यरत हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments