Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डप्रीतम के जन्मदिन के पोस्टरों में भी प्रदेश कांग्रेस के नेता गायब,...

प्रीतम के जन्मदिन के पोस्टरों में भी प्रदेश कांग्रेस के नेता गायब, दिनभर रही चर्चा

पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता विधायक प्रीतम सिंह के जन्मदिन के पोस्टरों में प्रदेश कांग्रेस नेताओं के फोटो नहीं हैं। इनमें प्रीतम को जन्मदिन की बधाई के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के चित्र तो लगाए गए हैं, लेकिन प्रदेशस्तरीय किसी भी बड़े नेता को स्थान नहीं दिया गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह बीते माह 21 नवंबर को सचिवालय कूच के दौरान शक्ति प्रदर्शन कर अपनी धमक दिखा चुके हैं। इस दौरान सबसे अधिक चर्चा जिस बात की हुई थी, वह थे सचिवालय कूच के पोस्टर। इसमें प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य दूसरे प्रादेशिक नेता सिरे से गायब थे।
अब 11 दिसंबर को प्रीतम सिंह के जन्मदिन पर शहरभर में उनके समर्थकों की ओर से पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टरों में राष्ट्रीय नेताओं मलिक्कार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को तो जगह दी गई है, लेकिन एक बार फिर प्रदेशस्तर के बड़े नेताओं के चित्र गायब हैं। यहां तक कि कांग्रेस मुख्यालय भवन में पूर्व प्रदेश महामंत्री सीताराम नौटियाल की ओर से प्रीतम को जन्मदिन की बधाई देते लगाए गए एक बड़े होर्डिंग में भी प्रदेश अध्यक्ष का फोटो नहीं लगाया गया है। ये पोस्टर दिनभर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने रहे। तमाम लोग इसे पार्टी के भीतर छिड़ी आपसी खींचतान के तौर पर देख रहे हैं।
सभी बड़े नेताओं ने फोन और सोशल मीडिया पर दी बधाई
प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित तमाम नेताओं ने फोन के अलावा सोशल मीडिया पर प्रीतम को जन्मदिन की बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments