Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डधौलछीना में अज्ञात बीमारी से 24 से अधिक बकरियों की मौत, किसान...

धौलछीना में अज्ञात बीमारी से 24 से अधिक बकरियों की मौत, किसान मायूस

धौलछीना। धौलछीना ब्लॉक के लिंगुड़ता गांव में अज्ञात बीमारी फैलने से 24 बकरियों की मौत हो गई। कई बकरियां अब भी बीमार हैं, जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। उन्होंने पशुपालन विभाग से उपचार की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बकरियों की नाक बह रही है और वह खाना खाना छोड़ रही हैं। इसके कुछ दिन बाद ही उसकी मौत हो रही है। कहा कि अब तक पांच किसानों की 24 से अधिक बकरियों की मौत हो चुकी हैं, जबकि कई बकरियां अब भी बीमार हैं। सूचना के बाद पशुपालन विभाग की टीम गांव पहुंची और बीमार बकरियों का उपचार किया। डॉक्टरों ने किसानों को बीमार बकरियों को अन्य से दूर रखने की सलाह दी।
कोट- बकरियों के पोस्टमार्टम कर सैंपल जांच को भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही असल बीमारी का पता चल सकेगा। आम तौर पर बकरियों में कंटेजियस कैपराइन प्लूरो निमोनिया के लक्षण देखे गए हैं। यह रोग बकरियों के लिए घातक है। – डॉ. दीपक मेहरा, पशु चिकित्साधिकारी, धौलछीना।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments