Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकल होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, सभी 413 केंद्रों के आसपास रहेगी...

कल होगी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, सभी 413 केंद्रों के आसपास रहेगी धारा-144

उत्तराखंड में 18 दिसंबर को होने जा रही पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान सभी 413 परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा-144 लागू रहेगी। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने यह जानकारी दी। डॉ. राकेश ने बताया कि परीक्षा 11 से एक बजे के बीच होगी लेकिन केंद्रों पर सघन चेकिंग, वीडियोग्राफी के लिए 9:30 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवार को फोटोयुक्त पहचान पत्र लाना होगा। प्रवेश पत्र पर तस्वीर साफ न होने पर परीक्षा केंद्र पर्यवेक्षक को दो फोटो एवं फोटो पहचान-पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने नकल रोकने को यह सुनिश्चित किया है कि हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस बल फ्रीस्किंग की कार्रवाई करेगा। दोषियों के खिलाफ आईपीसी की धाराओं में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों के डीएम, एसएसपी को निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments