Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदेश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जाबांजों को दी श्रद्धांजलि

देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जाबांजों को दी श्रद्धांजलि

ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट ने पूर्णानंद घाट पर गंगा आरती में विजय दिवस महोत्सव मनाया। घाट पर उत्तराखंड के जवानों के लिए यज्ञ कर शांति पाठ किया गया। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं गंगा आरती में शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित हरिओम शर्मा ने कहा कि विजय दिवस पर उन सभी बहादुर सशस्त्र बलों के कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने 1971 के युद्ध में भारत की एक असाधारण जीत सुनिश्चित की देश को सुरक्षित रखने में सशस्त्र बलों की भूमिका निभाई। देश उनका ऋणी रहेगा। इस मौके पर सुशीला सेमवाल, सुषमा बहुगुणा, गजेंद्र कंडियाल, महिपाल बिष्ट, दिनेश ब्यास, डॉ. ओम प्रकाश, पूजा भट्ट, आचार्य सोनिया राज रीता, वंदना, गायत्री देवी और प्रमिला मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments