Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने किया मेधावी छात्रों का सम्मानित

राज्यपाल ने किया मेधावी छात्रों का सम्मानित

निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल के विद्यालय में रजत जयंती समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिरकत कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि निर्मल संस्थाओं के समदर्शी रूप, यहां की कार्यशैली और समाज सेवा का भाव अनुकरणीय है। शुक्रवार को आश्रम के संस्थापक महंत राम सिंह महाराज और व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज ने कार्यक्रम की शुरुआत की। बाबा राम सिंह महाराज ने राज्यपाल का सम्मान किया। राज्यपाल ने कहा कि विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर और प्रमुख क्षेत्रों में कार्यरत नेहा मनादुली, गुंजन थपलियाल, वर्तिका जोशी और गौरांगी चावला ने मधुर स्मृतियां के झरोखों से अविस्मरणीय पलों को साझा किया। इस कार्यक्रम का साक्षी बनने पर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसमें पंजाब का जीवंत संगीत भांगड़ा, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हुई संगीतमय नाटिका की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में 25 वर्षों की सतत उपलब्धियों के दस्तावेज के रूप में स्कूल की पत्रिका ‘दीक्षा रजत प्रभा’का विमोचन किया गया। इस मौके पर विक्रमजीत सिंह, चंद्रप्रकाश जैन, एसएन सूरी, नीरजा त्रिवेदी और मनीषा मंजुल मौजूद रहीं।
इन्हें मिला सम्मान
विद्यालय के 25 वर्षों में अपना योगदान देने वाले रंजना शर्मा, नीरजा त्रिवेदी, मनोहर सिंह रावत, नीरू अरोड़ा, संध्या थापा, जसपाल बिष्ट, बाबू सिंह, दिनेश सिंह, भगवती देवी, सीमा, प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी, शम्मी पैन्यूली, मुकुल तायल, हरमनप्रीत सिंह औरत तरनजीत सिंह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शैक्षिक सत्र 2022 में हाईस्कूल में प्रताप सिंह, दीक्षा सकलानी, अविका सेमवाल और इंटरमीडिएट में इशिका गोस्वामी, सोनल नेगी, श्रेया रावत, आयुषी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments