Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डकिच्छा व्यापार मंडल के महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

किच्छा व्यापार मंडल के महामंत्री और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

किच्छा। व्यापार मंडल की नगर इकाई में चुने हुए महामंत्री विजय अरोड़ा और कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल को सौंपे इस्तीफे में दोनों ने आरोप लगाया कि अध्यक्ष की मनमानी के चलते वे दोनों संगठन में कार्य करने में असमर्थ हैं। दोनों पदाधिकारियों के समर्थन में आए व्यापारियों ने संगठन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
शनिवार सुबह व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा व कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला अपने समर्थकों के साथ व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल के कार्यालय पर पहुंचे और अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। पत्र में कहा गया है कि नगर में एक पक्ष की ओर से संगठन को कमजोर करने का काम चल रहा है। मनमाने फैसले लिए जा रहे हैं। विस्तारीकरण के लिए हमारी ओर से चार बार बैठक की गई जिसमें अध्यक्ष ने कोई फैसला नहीं लिया। आरोप लगाया कि अचानक हमारी सहमति से कुछ लोगों को दायित्व दे दिए गए। आरोप लगाया कि मनमानी करके उन पर गबन का आरोप लगाया गया है। वहां प्रमोद ठुकराल, पूर्व सभासद अशोक सिडाना, मधुर अरोरा, उमेश अग्रवाल, सुमित तनेजा, विवेक फुटेला, विशाल फुटेला, अवि तनेजा, चरनजीत सिंह बग्ग, राजेश कुमार, तिलकराज, राधेश्याम आदि थे।
जिले के पदाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा मामला
किच्छा। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने कहा कि व्यापार मंडल की नगर इकाई में जो कुछ घटित हुआ है दुर्भाग्यपूर्ण है। विवाद तब बढ़ गया जब अध्यक्ष ने बिना महामंत्री और कोषाध्यक्ष की सहमति से कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया। इसके अलावा संगठन की युवा टीम की भी घोषणा कर दी। उन्होंने बताया कि उन्हें दोनों पदाधिकारियों का इस्तीफा मिल गया है इसे संगठन के उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। संगठन के पदाधिकारी इस्तीफा मंजूर करते हैं या नहीं यह बाद का विषय है। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज ने कहा कि उन्होंने समाज को जोड़ने का काम किया है। उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments