Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डजिले के कर्मचारियों ने की हुंकार रैली में भागीदारी

जिले के कर्मचारियों ने की हुंकार रैली में भागीदारी

बागेश्वर। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में पुरानी पेंशन (ओपीएस) बहाली के लिए निकाली गई हुंकार रैली में जिले के कर्मचारियों ने भी बढ़ चढ़कर भागीदारी की। रविवार की सुबह कर्मचारियों ने कर्णप्रयाग के लिए कूच किया। पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल जोशी के नेतृत्व में कर्णप्रयाग रवाना हो रहे कर्मचारियों ने कहा कि देश के कई राज्यों में पुरानी पेंशन को बहाल किया जा रहा है। उत्तराखंड सरकार को भी कर्मचारियों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। कहा कि एक अक्तूबर 2005 के बाद से नियुक्त सभी कर्मचारियों को नई पेंशन योजना के नाम पर छला जा रहा है। बाजार आधारित इस योजना से कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो रहा है। कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करेगी, संघर्ष जारी रहेगा। वहां पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडेय, केसी मिश्रा, शशांक काला, सुरेंद्र सिंह, कंचन कुमार आर्य, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र चौबे, मोहन साह, हरीश फर्स्वाण, उमेश जोशी आदि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments