Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डस्पेयर पार्ट गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाह

स्पेयर पार्ट गोदाम में लगी आग, लाखों का माल स्वाह

हल्द्वानी। इलेक्ट्रिक सामान के स्पेयर पार्ट्स के गोदाम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। धुआं देखकर लोगों ने पुलिस व अग्निशमन को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक लाखों का सामान जल गया था। बरेली रोड निवासी रिजवान अहमद ने बताया कि उनका इलेक्ट्रिक सामान के स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 के मोड़ पर रहने वाले उनके परिवार के ही नईम अहमद का मकान है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रिजवान अहमद ने अपना गोदाम बना रखा है। उसी गोदाम में उनके भाई रेहान अहमद का जनरल स्टोर का भी सामान रखा था। रिजवान ने बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे उन्हें मकान स्वामी ने आग की लगने की सूचना दी। दमकल टीम और बनभूलपुरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। रिजवान का कहना है कि आग में उनका सात से आठ लाख का सामान जलकर राख हो गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments