Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रार्थना के लिए सज गए गिरजाघर, घरों में बनने लगे पकवान

प्रार्थना के लिए सज गए गिरजाघर, घरों में बनने लगे पकवान

हल्द्वानी। गिरजाघर सज चुके हैं। क्रिसमस पर्व को लेकर घरों और गिरजाघरों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। बाहर से प्रवासी भी त्योहार मनाने अपने घरों पर आ चुके हैं। त्योहार के लिए शुक्रवार शाम को घरों में डोनेट्स, केक, भुजिया और गुड़ की टिक्की विशेष रूप से बनाई गई। इसके अलावा घरों में क्रिसमस ट्री, चरनी भी बनाई गई। लोगों ने परिवार के लिए कपड़ों की खरीदारी की। शनिवार मध्यरात्रि को गिरजाघरों में मध्य रात्रि प्रार्थना होगी और त्योहार का जश्न मनाया जाएगा। 25 दिसंबर की सुबह फिर से गिरजाघरों में प्रार्थना होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments