Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी आज करेंगे ज्योतिषों का सम्मान, आचार्य इंदु को मिलेगा लाइफ...

सीएम धामी आज करेंगे ज्योतिषों का सम्मान, आचार्य इंदु को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

पांचवें अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ के दूसरे दिन आज सोमवार को एक ओर जहां ज्योतिष की विभिन्न विधाओं पर टॉक शो होंगे तो आम जनता भी ज्योतिषियों से सवाल पूछ सकती है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ज्योतिषियों को अपने हाथों से सम्मानित करेंगे। ग्राफिक एरा डीम्ड विश्वविद्यालय में सुबह दस बजे टॉक शो शुरू होगा।
आचार्य इंदु प्रकाश को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान
आचार्य पंडित इंदु प्रकाश को भविष्य जानने वाली विधाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अमर उजाला-ग्राफिक एरा ज्योतिष महाकुंभ 2022 का लाइफ टाइम अचीवमेंट सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले यह सम्मान सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर बेजन दारूवाला, पंडित केए दुबे पद्मेश, वास्तुविद् पंडित सतीश शर्मा और आचार्य अजय भांबी को दिया जा चुका है। सोमवार को होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने हाथों से आचार्य को यह सम्मान देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments