Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरे लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग

रंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरे लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग

अल्मोड़ा। होली एंजिल पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में आयोजित विंटर कार्निवल में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के रंग बिखेरे। बच्चों ने मनमोहक नृत्य कर धमाल मचाया। इससे पूर्व सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से कार्यक्रम का आगाज हुआ। बच्चों ने कुमाऊंनी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान वर्ष 2020-21 और 2021-22 बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी एडवेंचर हाउस को प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका का पुरस्कार आरजू अंसारी और होली एंजिल किड्स अकादमी की पुष्पा नेगी को दिया गया। मुख्य अतिथि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज के डॉ. अजय आर्या ने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि मेडिकल कालेज के हेड एंड एसोसिएट प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ डेंटिस्ट डॉ. अनिल पांडे थे। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज चौधरी ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। निरंतर परिश्रम से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। कार्यक्रम में चेयरमैन नारायण सिंह बिष्ट, प्रबंधक बलवंत सिंह बिष्ट, दीवान सिंह बिष्ट, किशन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments