Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डराजकीय शिक्षक संघ के दीपक जिलाध्यक्ष और नीरज बने जिला उपाध्यक्ष

राजकीय शिक्षक संघ के दीपक जिलाध्यक्ष और नीरज बने जिला उपाध्यक्ष

काशीपुर। राजकीय शिक्षक संघ (राशिसं) के जनपदीय पंचम द्विवार्षिक अधिवेशन दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष और नीरज जिला उपाध्यक्ष चुने गए। दीपक शर्मा तीसरी बार जिलाध्यक्ष बने हैं। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में मंगलवार को हुए मतदान के बाद देर रात करीब दो बजे विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। अध्यक्ष पद के लिए दीपक शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गिरीश चंद्र शर्मा को 221 मतों से हराया। दीपक को 676 और गिरीश को 455 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर नीरज चौहान जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष महिला पद पर कुंती यादव ने जीत दर्ज की। मंत्री पद का ताज राजकुमुद पाठक को मिला। संयुक्त मंत्री पुरुष अनंत चौहान, संगठन मंत्री छत्रपाल सिंह, आय-व्यय निरीक्षक कृष्णमोहन बने। संयुक्त मंत्री महिला पद पर जानकी अधिकारी और संगठन मंत्री महिला पद पर ममता शर्मा निर्विरोध चुनी गईं।
मुख्य चुनाव अधिकारी बीईओ आरएस नेगी की मौजूदगी में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुंदर सिंह कुंवर और योगेश घिल्डियाल ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई। समर्थकों ने आतिशबाजी कर विजेताओं को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर लक्ष्मी दत्त कबड़वाल, राजेंद्र सिंह रावत, मनोज कुमार शर्मा, बृजेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार, मनोज कुमार शर्मा, जितेंद्र कुमार पंत, रविंद्र चौहान, सरजीत सिंह, कौशलेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
शिक्षकों का मान-सम्मान पहली प्राथमिकता : दीपक
काशीपुर। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले के शिक्षकों का मान-सम्मान हर समय बनाए रखना है। शिक्षकों की जिला स्तरीय समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। पदोन्नतियों के लिए पूर्व में आंदोलन किया गया था, अब उसका दोबारा से प्रयास किया जाएगा और शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ दिलाने का प्रयास होगा। पेंशन का लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत सभी कर्मियों को पेंशन का लाभ मिलना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments