Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डयूओयू : दीक्षांत समारोह में राज्य की तीन विभूतियों को मानद उपाधि...

यूओयू : दीक्षांत समारोह में राज्य की तीन विभूतियों को मानद उपाधि मिलेगी

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के 11 जनवरी को होने वाले सातवें दीक्षांत समारोह में राज्य की तीन विभूतियों मैती आंदोलन के जनक पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, लोक गायक नंदलाल भारती (जौनसार) और समाजसेवी पद्मश्री बसंती देवी को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को यूओयू की 36वीं कार्यपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। पद्मश्री कल्याण सिंह रावत को पर्यावरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए, नंदलाल भारती (जौनसार) को कला व संस्कृति और पद्मश्री बसंती देवी को समाजसेवा में विशेष योगदान के लिए मानद उपाधि प्रदान की जाएगी।
कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यपरिषद की बैठक में 35वीं बैठक के कार्यवृत्त की पुष्टि की गई। हाल में संपन्न विद्या परिषद, वित्त समिति और परीक्षा समिति की बैठकों के कार्यवृत्तों पर भी अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय में नियोजित एक सिस्टम मैनेजर, चार सहायक निदेशक आईटी, तीन शोध अधिकारी की परिवीक्षा अवधि एक साल पूरा होने पर समाप्त कर दी गई। बैठक में कुलसचिव डॉ. रश्मि पंत, डॉ. पीडी पंत आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments