Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डगांव-गांव तक निकलेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

गांव-गांव तक निकलेगी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा

रुद्रपुर। कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से प्रस्तावित कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा जिले में भी गांव-गांव तक निकाली जाएगी। इसके लिए जिलेभर में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस जिला कार्यालय में शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में गावा ने कहा कि इस यात्रा की सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और ऊधम सिंह नगर प्रभारी संजीव आर्य की संस्तुति पर सभी नगर, ब्लॉक स्तर पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। जसपुर में मुक्ता सिंह को नगर, सदीप सहगल को ब्लॉक पर्यवेक्षक, काशीपुर में सुभाष शर्मा को नगर, हनीफ प्रधान को ब्लॉक पर्यवेक्षक, बाजपुर के लिए हरीश कुमार सिंह को ब्लॉक संयोजक और नगर के लिए जितेंद्र सरस्वती, केलाखेड़ा के लिए कदीर अहमद नगर पर्यवेक्षक बने हैं।
गदरपुर में ममता रानी को नगर, मोहन खेड़ा को ब्लॉक पर्यवेक्षक, रुद्रपुर में संजीव सिंह को नगर, अरुण तनेजा को ब्लॉक पर्यवेक्षक, किच्छा में मीना शर्मा को नगर, राशिद अंसारी को ब्लॉक पर्यवेक्षक, नानकमत्ता में विक्रम बंगला को नगर, नवीन जोशी को ब्लॉक संयोजक, सितारगंज में नासिर खान को नगर, राजकिशोर सक्सेना को ब्लॉक पर्यवेक्षक, खटीमा में संदीप चीमा को नगर, सौरभ चिलाना को ब्लॉक पर्यवेक्षक बनाया गया है। गावा ने कहा कि देश भर के साथ उत्तराखंड में भी 26 जनवरी को दो माह के इस अभियान का शुभारंभ होगा। कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और हाल ही में हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments