Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ा में पूरे दिन छाए रहे बादल, दो डिग्री लुढ़का पारा

अल्मोड़ा में पूरे दिन छाए रहे बादल, दो डिग्री लुढ़का पारा

अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने फिर करवट बदली है। सुबह से ही यहां घने बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकली और ठंड का असर बढ़ गया। वहीं रात के समय पाला गिरने से पारा भी तेजी से लुढ़क रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। यहां एक ही दिन में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है, जबकि रात के समय पारा शून्य के करीब पहुंच रहा है। अल्मोड़ा में रविवार को सुबह से बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से धूप के दर्शन दुर्लभ हो गया और लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। वहीं रात के समय गिर रहा पाला यहां के लोगों की दिक्कत बढ़ा रहा है। दिन में बादल छाने व रात के समय पाला गिरने से तापमान भी तेजी से लुढ़क रहा है। एक दिन में ही यहां अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन के मुताबिक बीते शनिवार को यहां का अधिकतम तापमान 18, न्यूनतम तापमान दो डिग्री था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 16 जबिक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री रिकार्ड किया गया। पारा लुढ़कने से यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे लोग खासे परेशान हैं। ठंड से बचने के लिए ब्लोवर, हीटर का सहारा लेना लोगों की मजबूरी बन गया है।
बादलों ने साल के पहले दिन बढ़ाई ठिठुरन
बागेश्वर। साल का पहले दिन मौसम ने करवट बदली और आसमान हल्के बादलों से ढका रहा। बादलों के चलते जिले में ठंड बढ़ गई है और बारिश के आसार भी बनने लगे हैं। मौसम में बदलाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना भी बनी है। रविवार की सुबह नगरीय इलाकों में कोहरा छाया रहा। कोहरा छंटते ही आसमान हल्के बादलों से घिर गया। दोपहर तक हल्की धूप निकली, लेकिन दोपहर बाद आसमान पूरी तरह से बादलों से ढक गया। बादल छाने के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और दिन के समय भी लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी। सर्द हवाओं ने भी लोगों की परेशानी में इजाफा किया। वहीं बादलों के चलते आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना भी पैदा हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments