Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डदिनदहाड़े बाइक सवार दो सगे भाईयों पर झोका फायर, बाल बाल बचे

दिनदहाड़े बाइक सवार दो सगे भाईयों पर झोका फायर, बाल बाल बचे

रुद्रपुर। शहर के पॉश इलाके में बुलेट सवार युवक ने बाइक से घर जा रहे दो भाइयों पर दिनदहाड़े गोली चला दी। एक गोली बाइक पर लगी और दूसरा फायर मिस हो गया। दोनों भाई बाल-बाल बच गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इंदिरा कॉलोनी निवासी गुरजीत सिंह उर्फ मोनू बेदी सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने भाई गुरमीत सिंह के साथ बाइक से घर जा रहे थे। मोनू के मुताबिक मलिक कॉलोनी में कपूर चौराहे के पास बुलेट सवार युवक उनके पास पहुंचा। आरोप है कि बुलेट उनकी बाइक के आगे लगाकर गालीगलौज की। विरोध करने पर उसने तमंचे से फायर झोंक दिया। हालांकि गोली उनकी बाइक की हेडलाइट पर लगी। इसके बाद उसने दूसरा तमंचा निकाल कर फायर किया लेकिन यह मिस हो गया।
शोरगुल होने पर युवक वहां से फरार हो गया। मोनू ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बताया जा रहा है कि फायर झोंकने वाला युवक बिलासपुर जिला रामपुर यूपी का निवासी है। उसके खिलाफ कई केस दर्ज हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का कहना है कि युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments