Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डमहिला मंगल दल किसमिला ने जीता 50 हजार का पुरस्कार

महिला मंगल दल किसमिला ने जीता 50 हजार का पुरस्कार

बागेश्वर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। महोत्सव में विवेकानंद यूथ अवार्ड के लिए चयनित कपकोट विकासखंड के किसमिला गांव के महिला मंगल दल ने दूसरा स्थान पाकर पचास हजार रुपये का पुरस्कार जीता। शास्त्रीय गायन, बांसुरी वादन, तबला वादन, लोकनृत्य में भी जिले के कलाकारों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव चार से छह जनवरी तक देहरादून में हुआ। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में शानदार प्रदर्शन करने वाले कलाकारों ने इसमें अपनी प्रतिभा दिखाई। महोत्सव में आयोजित लोकनृत्य प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कपकोट और बांसुरी वादन में सूरज पांडेय ने दूसरा स्थान पाया। शास्त्रीय गायन में संगीता जोशी और तबला वादन में रूपेश जोशी को तीसरा स्थान मिला।
यूथ अवार्ड में दूसरा स्थान पाने वाली महिला मंगल दल की अध्यक्ष कविता कोश्यारी और ज्योति कोश्यारी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चेक प्रदान किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले कलाकार भी सम्मानित हुए। जिले के कलाकारों और महिला मंगल दल के प्रदर्शन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी हेमा परिहार, रविंद्र कोहली, नंदकिशोर जोशी, गणेश धपोला, ममता रावल, चंपा पांडेय आदि ने खुशी जताई है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments