Wednesday, November 11, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डनिर्धन परिवार की शादी में मदद के नाम पर विधायक से 40...

निर्धन परिवार की शादी में मदद के नाम पर विधायक से 40 हजार की ठगी

खानपुर विधायक से फेसबुक के जरिए संपर्क कर निर्धन परिवार की बेटी की शादी कराने का झांसा देकर महिला और उसके साथी ने 40 हजार की ठगी कर ली। महिला ने खुद को आईआईटी बैंगलोर का अधिकारी बताया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने कोतवाली लक्सर में दर्ज कराए गए धोखाधड़ी के मामले में बताया कि साइबर और सोशल मीडिया पर धोखाधड़ी के कई मामले आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा ही एक मामले में करीब तीन माह पहले उनके फेसबुक पर संपर्क कर प्रियंका शर्मा ने बताया कि वह आईआईटी बंगलूरू में हेड ऑफिसर के पद पर तैनात है। उसने बताया कि वह गरीब परिवारों के लिए मदद चाहती है। मेरे द्वारा अपने व्यक्ति के माध्यम से गांव भूरनी खतीरपुर गांव में निर्धन परिवारों को भोजन और पुस्तकें वितरित कराई थी। इसके बाद महिला द्वारा उनसे संपर्क कर एक निर्धन परिवार की बिटिया की शादी के लिए 50 हजार रुपए मदद के लिए मांगे गए।
कहा कि 50 हजार रुपए एक माह बाद वापस लौटा देंगी। महिला के कहने पर मुकेश नाम के व्यक्ति ने उनके कार्यालय से संपर्क किया। जिस पर मुकेश नाम के व्यक्ति ने महिला से बात कराई। जिसके बाद मुकेश को 40 हजार रुपए दे दिए गए। धोखधड़ी का शक होने पर करीब दो माह बाद महिला को फोन किया गया तो महिला ने न तो फोन उठाया और न ही कोई जवाब दिया। महिला के विषय में जब जानकारी की गई तो पता लगा कि जिस महिला के द्वारा अपने आप को आईआईटी बंगलूरू का बताकर संपर्क किया गया था। उस महिला का आईआईटी से कोई लेना देना नहीं है। महिला के द्वारा निर्धन लोगों और गरीब बच्चों के नाम पर ठगी की जाती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला समेत एक अन्य आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि विधायक खानपुर के द्वारा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई थी। जिसके आधार पर आरोपी महिला समेत एक अन्य आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments