Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डउतरैणी कौतिक लागी रौ सरयू बगड़

उतरैणी कौतिक लागी रौ सरयू बगड़

बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक की तीसरी शाम प्रख्यात लोक गायिका मीना राणा और गायक किशन महिपाल के नाम रही। राणा और महिपाल के गीतों पर देर रात तक दर्शक झूमे। बिन्नी मेहरा और कुंदन सिंह कोरंगा के गीतों ने भी धमाल मचाया। लोक गायिका मीना ने उतरैणी कौतिक लागी रौ सरयू बगड़, उतरैणी कौतिक देखुंलो मेरी सरूली गीत से समा बांधा। उन्होंने बदरी, केदारनाथ, बाबा गंगनाथ गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। मीना राणा के गीतों पर दर्शकों ने खूब ठुमके लगाए इसके बाद मंच पर आए प्रसिद्ध लोक गायक किशन महिपाल ने हे नारायण वासुकी, लागी बाटुली, हो-हो बाटुली, ओ भाना-रंगीली भाना गीत से दर्शकों को लुभाया। उन्होंने कई अन्य गीतों की भी प्रस्तुति दी। लोक गायक राकेश सनवाल ने भी कई गीतों की प्रस्तुति दी। स्टार नाइट में देर रात तक दर्शक मेला स्थल पर जमे रहे।
बागेश्वर के शांतनु राज बने उत्तरायणी डांसिंग आइडल
बागेश्वर। उत्तरायणी कौतिक में सोमवार रात उत्तरायणी डांसिंग आइडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ओहो रेडियो के संस्थापक आरजे काव्य मुख्य अतिथि थे। प्रतियोगिता में नर्तकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में बागेश्वर के शांतनु राज प्रथम और अल्मोड़ा की मानसी मेहरा द्वितीय रहीं। प्रतियोगिता के जज आरजे काव्य, मीना राणा थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments