Monday, November 16, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डरोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर, बसें खड़ी रहीं

रोडवेज कर्मचारी हड़ताल पर, बसें खड़ी रहीं

रुद्रपुर। निजीकरण के विरोध समेत 13 सूत्री मांगों के लिए मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से आम जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा। बसों के चक्के थमने से सार्वजनिक परिवहन सेवा लड़खड़ा गई। रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन पर बसों के इंतजार में दिनभर यात्री भटकते रहे। अधिकांश यात्रियों को निजी बसों, टैक्सियों व यूपी रोडवेज बसों से यात्रा करनी पड़ी जबकि कुछ लोगों को वापस भी लौटना पड़ा। संयुक्त मोर्चे के बैनर तले उत्तरांचल कर्मचारी रोडवेज यूनियन, उत्तराखंड परिवहन निगम एससीएसटी श्रमिक संगठन, उत्तरांचल इंप्लाइज यूनियन और रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी सुबह पांच बजे से कार्य बहिष्कार पर चले गए। हालांकि परिवहन मजदूर संघ ने इस आंदोलन से दूरी बनाई रखी। इसके बावजूद रुद्रपुर डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हुआ। हालांकि टनकपुर परिक्षेत्र की रोडवेज बसों के अलावा यूपी रोडवेज की बसें संचालित होती रहीं लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण सभी को बसों में सीटें नहीं मिल सकीं।
बसों के संचालन के इंतजार में लोग स्टेशन परिसर में घंटों भटकते रहे। देर शाम तक रुद्रपुर डिपो के बेड़े में शामिल कुल 81 बसों में एक का भी संचालन नहीं हुआ। संयुक्त मोर्चा के संयोजक मनिंदर सिंह ने कहा कि 13 सूत्री मांगों के लिए गठित संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल परिक्षेत्र के अधिकांश डिपो से दिनभर बसों का संचालन नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर सोमवार को टनकपुर परिक्षेत्र में हड़ताल थी और अब 27 जनवरी को देहरादून परिक्षेत्र में भी हड़ताल रहेगी।
यात्रियों से वसूला मनमाना किराया
रुद्रपुर। रोडवेज बसों का संचालन ठप होने का फायदा निजी बस संचालकों व टैक्सी चालकों ने खूब उठाया। निजी बस संचालकों व ट्रेवल एजेंसियों ने यात्रियों की मजदूरी का फायदा उठाते हुए सामान्य से कहीं ज्यादा किराया वसूला। दिल्लीए देहरादून और हरिद्वार के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए अपनी जेब काफी ढीली करनी पड़ी।
रुद्रपुर डिपो को हुआ 12 लाख से अधिक नुकसान
रुद्रपुर। रुद्रपुर रोडवेज डिपो की वर्तमान में दैनिक आय का लक्ष्य 15 लाख 13 हजार रुपये है। पिछले एक सप्ताह से डिपो को औसतन प्रतिदिन 12 लाख से अधिक आय हो रही है। डिपो प्रबंधन के मुताबिकए बसों का संचालन ठप होने से मंगलवार को डिपो को 12 लाख से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते रुद्रपुर डिपो से एक भी बस का संचालन नहीं हो सका। कुछ यात्रियों ने यूपी रोडवेज की बसों में यात्रा की। टनकपुर परिक्षेत्र के टनकपुर डिपो, पिथौरागढ़ और लोहाघाट डिपो की दिल्ली मार्ग की कुछ बसों में भी यात्रियों ने सफ र किया। – महेंद्र कुमार, एआरएम रुद्रपुर रोडवेज डिपो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments