Tuesday, October 27, 2026
HTML tutorial
HTML tutorial
Homeउत्तराखण्डअब कोरोनेशन अस्पताल में भी करा सकेंगे हार्ट

अब कोरोनेशन अस्पताल में भी करा सकेंगे हार्ट

देहरादून। हृदय रोगों के गंभीर मरीजों को अब इलाज के लिए निजी अस्पतालाें की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ऐसे मरीजों को अब जिला अस्पताल कोरोनेशन में पीपीपी मोड में संचालित मेडिट्रीना ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के हार्ट सेंटर में इलाज की उच्च स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। अस्पताल में बुजुर्गों के साथ ही बच्चों की हार्ट सर्जरी भी की जाएगी। नए हार्ट सेंटर में सीजीएचएस लाभार्थियों, आयुष्मान कार्डधारकों व राष्ट्रीय बीमा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत इलाज कराया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शुक्रवार को कोरोनेशन अस्पताल में मेडिट्रीना हार्ट सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिट्रीना ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के बीच निर्धारित दरों पर हृदय रोगों का बेहतर इलाज कराने को लेकर समझौता किया गया है। जहां बीपीएल कार्डधारकों और छोटे बच्चों के हृदय रोगों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना के तहत निशुल्क उपचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में 265 पैथोलॉजी जांच निशुल्क कराई जा रही है। इसके साथ ही अस्पतालों में मरीजों को 429 दवाएं मुफ्त दी जा रही हैं। सभी जिला अस्पतालों में मरीजों को डायलिसिस की निशुल्क सुविधा दी जा रही है। डायबिटीज के रोगियों के लिए अस्पतालों में इंसुलिन के इंजेक्शन मुफ्त देने के साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए सभी जांचें व टीकाकरण मुफ्त हैं।
कार्यक्रम में मेडिट्रीना ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के बोर्ड एडवाइजर सिद्धार्थ ढौंडियाल ने बताया कि हार्ट केयर सेंटर में ओपीडी, ईसीजी, ईको, टीएमटी, एंजियोप्लास्टी, सर्जरी व आरबीएसके सर्जरी की सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिनमें एएसडी क्लोजर, आईसीआर, बेंटल, कैबैग जैसी जटिल हार्ट सर्जरी की सुविधा भी शामिल हैं, जोकि राज्य के अन्य अस्पतालों में उपलब्ध नहीं है। इस मौके पर मेयर सुनील उनियाल गामा, क्षेत्रीय विधायक खजान दास, अपर सचिव स्वास्थ्य अमनदीप कौर, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, कोरोनेशन अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
HTML tutorial
HTML tutorial

Most Popular

Recent Comments